पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के उपायुक्त के साथ डेढ़ घंटे तक की बैठक, जानिये किस मसले पर…

Published On

घरौंडा। करनाल के सांसद व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शनिवार को सुबह रेस्ट हाउस पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना सार्वजनिक तौर पर किसी को न होकर सिर्फ पूर्व सांसद संजय भाटिया, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, ब्रिज गुप्ता व कविद्र राणा को थी्र रेस्ट हाउस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता बृज गुप्ता, कविंद्र राणा व उपायुक्त करनाल के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक कर चर्चा हुई। हालांकि की बैठक ने हुई चचार्ओं के बारे में कोई उल्लेख नहीं हुआ है। इतना जरूर है कि किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा व आवास मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से लगभग 25 मिनट तक कुछ विषयों पर अलग से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से अलग से चर्चा करना कई खास विषयों पर चर्चा होना माना जा रहा है।

About The Author

Related Posts