किसानों से हल छीन कटोरा थमाना चाहती है सरकार : राकेश टिकैत

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत ने वीरवार को कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हाथों से हल छीनकर कटोरा पकड़ाना चाहती है। किसानों की जमीन हड़पने का पूरा इंतजाम कर चुकी यह सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल पड़ी है। वे जाट धर्मशाला में पहुंचे थे। टिकैत ने थानेसर विधायक सुभाष सुधा के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर कहा कि भाजपा ने कई दशकों तक अपने मुख्य कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। यह इनके फर्जी राष्ट्रवाद को दर्शाता है। गौरव बख्शी ने कहा कि हम सभी किसी ना किसी प्रकार से किसानों पर निर्भर हैं। हमारे दादा ने हल चलाकर अपने खून पसीने की कमाई से पढ़ा लिखाकर कलम की ताकत दी थी। इस किसानी की नींव पर ही आजाद व श्रेष्ठ भारत की नींव रखी जा सकती है। मंच पर प्रमुख रूप से किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान व युवा किसान नेता अक्षय हथीरा मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts