शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, शहर में हुआ जोरदार स्वागत

युवा क्षत्रिय सभा ने सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

Sarvesh Kumar Picture
Published On

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: शहर के अनाज मंडी कम्युनिटी हॉल में शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद शहर में ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महापुरुषों के चित्र सजाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

शुक्रवार को युवा क्षत्रिय सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष, त्याग और देशभक्ति को दर्शाया गया, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के दौरान शहर की सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित कर एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद शहर में ट्रैक्टर गाड़ियों और ट्रालियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महापुरुषों के चित्रों को सजाकर प्रस्तुत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं ने जलपान की व्यवस्था की। जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। Gharaunda News

विकास राणा, वीरेन्द्र राणा (रिंकू), मनदीप राणा, मयंक राणा, सोनू भगत, शंकर राणा, रोमी राणा, प्रिंस, जतिन, रजत, रविन्द्र प्रधान, धर्मेंद्र, अमरदीप, सतपाल, जगपाल, सुभाष राणा,शकंर राणा,सोनू भगत, रिंकू राणा ,संदीप राणा चैयरमैन साहब, पार्षद अतुल, दीपक, रिपुधवन सहित युवाओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। युवाओं ने कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धाओं में गिने जाते हैं। उनका जीवन सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और जब भी देश पर संकट आए, तो पूरी निष्ठा के साथ उसकी रक्षा करनी चाहिए। उनकी वीरता, स्वाभिमान और संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Gharaunda News

About The Author

Related Posts