Haryana government: हरियाणा सरकार ने फसल खराब का मुआवजा बताया, पूरी फसल बर्बाद हुई तो मिलेगा इतना पैसा

Published On

चंडीगढ़। मनोहर सरकार ने बारिश-ओलावृष्टि से खराब हुई (Haryana government) फसल की मुआवजा राशि तय कर दी है। किसानों की 75 प्रतिशत खराब फसल का हरियाणा सरकार की ओर से 15 हजार रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके अलावा 25 से 50% फसल खराब होने पर 9000 रुपए प्रति एकड़ की मुआवजा राशि दी जाएगी। 51 से 75 फीसदी फसल खराब होने पर किसानों को 12000 रुपए प्रति एकड़ सरकार मुआवजा देगी।

देरी पर 9% ब्याज देगी सरकार | Haryana government

हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि यदि फसल के मुआवजे में किन्हीं कारणों से देरी होती है तो सरकार की ओर से किसानों को ब्याज भी दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित प्रत्येक किसान को खराब फसल का मुआवजा सरकार देगी। उन्होंने बताया कि किसानों को मुआवजे की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts