Haryana Roadways: विद्यार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू, अब बिना किसी चिंता के दे सकेंगे परीक्षाएँ

Published On

पंचकूला(सच कहूँ/मैनपाल)। पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोरनी क्षेत्र से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इस पहल से छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और वे बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षाएँ दे सकेंगे। कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापस घर लौटने में हो रही दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज विभाग को विशेष बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Haryana Roadways

विभाग ने भी निदेर्शों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से यह सुविधा शुरू कर दी, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।  विभाग द्वारा विशेष समय-सारणी भी तय की गई है। इसके अनुसार बस सुबह 7:45 बजे मोरनी बस स्टैंड पर पहुँचेगी, जिसके बाद ठीक 8 बजे अमरावती स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे बस अमरावती स्कूल के बाहर पहुँचेगी और 1:45 बजे मोरनी के लिए प्रस्थान करेगी, ताकि सभी विद्यार्थी सुरक्षित और समय पर अपने घर लौट सकें। Haryana Roadways

About The Author

Related Posts