बदमाशी का हब बना हिसार, तीन दिन में तीसरी वारदात से व्यापारियों में खोफ़

Published On

व्यापारियों ने निकाला मार्च, मांगी सुरक्षा

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar News: हिसार इन दिनों बदमाशों का का गढ़ बनता जा रहा है। बीते 3 दिनों में 3 व्यापारियों को धमकियां मिल चुकी हैं। 5 करोड़ व 2 करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि अब ऑटो मार्केट के एक और व्यापारी से 2 करोड़ की फिरोती मांगे जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि गोलिया बरसाकर 5 करोड़ की फोरोटी मांगे जाने के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हरियाणा सरकार ने इसकी गाज हिसार के पुलिस अधीक्षक पर गिराई है। Hisar News

देर रात ही हिसार के एसपी मोहित होंडा का ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह अब आईपीएस दीपक सहारण हिसार के एसपी होंगे। अब ऑटो मार्केट के व्यापारी गोयल तिरपाल हाउस के मालिक मनीष गोयल उर्फ मोनी को बुधवार रात फिरौती के लिए कॉल आई है। उनसे बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की मांग की है। धमकी देने वाले ने अपना नाम काला खैरमपुरिया बताया। व्यापारी को वॉट्सऐप कॉल के जरिए यह धमकी मिली।

व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग की सुरक्षा बढ़ाई

हिसार में फिरौती मांगने की घटनाओं की शुरुआत हिसार की ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम संचालक राम भगत गुप्ता से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने से हुई। उनके शोरूम पर सरेआम गोलियां चलाकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद भीम ऑटोमोबाइल संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। पुलिस इन फिरौती मांगने वालों को तो नहीं पकड़ पाई है,लेकिन जिन लोगों को धमकी मिल रही है उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जा रही है। अब तक हिसार में सीधे तौर पर 3 व्यापारियों को पुलिस सुरक्षा दी गई है। साथ ही पुलिस ने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

विरोधस्वरूप आज बंद रहेगी मार्केट | Hisar News

व्यापार मंडल प्रधान गर्ग ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को मार्केट बंद की जाएगी। इस मामले में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग न्यू ऑटो मार्केट में प्रेसवार्ता की। गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में गुंडों ने आतंक मचाया हुआ है। पहले नेता की हत्या हो जाती है और अब एक के बाद एक लूट, फिरौती की घटनाएं हो रही हैं। इनका फौरन समाधान होना चाहिए।

बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में ऐसे ही अपराध बढ़ता रहा तो प्रदेश का व्यापारी और उद्योगपति पलायन कर जाएगा। पहले भी भय के कारण काफी व्यापारी हरियाणा से पलायन कर चुके हैं। सरकार को व्यापारियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए और अपराधियों का पक्का इलाज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:– कैराना के युवक व साथी की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत

About The Author

Related Posts