कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल बना सरसा ब्लॉक का हुड्डा जोन

Published On

बुजुर्ग महिला को दिलवाया सुरक्षित ठिकाना व दिया राशन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कड़ाके की ठंड के बीच शहर के सेक्टर-19 में फट्टी झुग्गी लगाकर रहने को मजबूर एक बुजुर्ग महिला की दयनीय स्थिति देखकर डेरा सच्चा सौदा से जुड़े सेवादारों ने मानवता की मिसाल पेश की। ब्लॉक सरसा के जोन नंबर-7 के प्रेमी सेवक कृष्ण सुखीजा इन्सां व सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार प्रिंस इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए बुजुर्ग महिला की सहायता के लिए तुरंत कदम उठाया। Sirsa News

सेवादारों ने प्रशासनिक सहयोग से सेक्टर-19 के फ्लैटों में रह रहे थेहड़ विस्थापितों के पास बुजुर्ग महिला के लिए रहने हेतु एक कमरा दिलवाया, ताकि वह सर्दी से सुरक्षित रह सके। इसके पश्चात महिला के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा फूड बैंक मुहिम के तहत राशन भी उपलब्ध करवाया गया। मदद पाकर बुजुर्ग महिला ने सेवादारों को आशीर्वाद दिया और पूज्य गुरु जी के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवादारों ने बताया कि उक्त बुजुर्ग महिला को इससे पहले भी उनके जोन की ओर से समय-समय पर राशन सहायता प्रदान की जाती रही है। Sirsa News

About The Author

Related Posts