Haryana Election Results 2024: भारत की सबसे अमीर महिला ने हिसार में सभी को पछाड़ा, बड़ी लीड के साथ सबसे आगे

Published On

Haryana Election Results 2024: हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार निर्वाचन क्षेत्र से भारत की सबसे अमीर महिला एवं निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ( Savitri Jindal) लगभग 8,000 वोटों से आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, दोपहर 12:15 बजे जिंदल कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों से आगे बढ़त बनाए हुए हैं, जिसका अंतर करीब 8 हजार वोटों का है। पहले राउंड के बाद जिंदल 5,525 वोटों से आगे चल रही थी। लेकिन तीसरे राउंड में यह अंतर करीब 8 हजार वोटों का हो गया। कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रारा को 6317 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कमल गुप्ता 3887 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कौन हैं सावित्री जिंदल? | Haryana Election Results

सावित्री जिंदल भाजपा के कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। फोर्ब्स इंडिया ने प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय ओ पी जिंदल की पत्नी सावित्री को इस वर्ष देश की सबसे अमीर महिला बताया है, जिनकी कुल संपत्ति 29.1 अरब अमेरिकी डॉलर है।

Bank Holiday: इन राज्यों में हुई बैंकों की छुट्टी की घोषणा! लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

About The Author

Related Posts