लायंस पब्लिक स्कूल ने सेक्टर-99 में लगाए 600 पेड़

Published On
  •  रविवार को प्लांटेशन ड्राइव चलाकर किया पौधारोपण

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। सेक्टर-10 स्थित लायंस पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को सेक्टर-99 में प्लांटेशन ड्राइव चलाई गई। इस दौरान स्कूल के स्टाफ के अलावा संस्था के पदाधिकारियों ने पहुंचकर पौधारोपण किया और लोगों से अपील की कि वे मॉनसून में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में अपन सहयोग दें। लायंस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार के मुताबिक रविवार को करीब 600 पेड़ लगाकर पर्यावरण में सुधार के लिए लायंस पब्लिक स्कूल ने अपनी ओर से आहुति दी। इस प्लांटेशन ड्राइव में लायन डीवी तनेजा, लायन दीपक कटारिया, एडवोकेट अमित वर्मा के अलावा ठाकुर, भरत, संतोष, एसवी सुमन, नेहा और सभी आरडब्ल्यूए सदस्यों की भागीदारी रही।

लायन डीवी तनेजा ने कहा कि पर्यावरण में सुधारने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। क्योंकि हमारे यहां पर हरियाली बहुत कम हो गई है। पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन हमारे लिए जीवन रक्षक है। लायन दीपक कटारिया ने कहा कि पर्यावरण में सुधार के लिए हमें दूसरों पर जिम्मेदारी डालने की बजाय खुद आगे आना चाहिए। यह कार्य हम सब मिलकर ही कर सकते हैं। इसलिए हमें पेड़ों की संख्या बढ़ानी है। पेड़ लगाकर उनको संभालना भी है।

लायंस पब्लिक स्कूल पर्यावरण में सुधार करने के लिए ना केवल स्कूल में बच्चों को जागरुक करता है, बल्कि फिल्ड में जाकर भी काम करता है। यह प्लांटेशन उसी कार्य का हिस्सा है। बच्चों को भी अपने आसपास पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र में हरियाली बनी रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts