शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

Published On

भारतीय त्यौहार आपस में भाईचारे, प्रेम और सहयोग से रहने की देते है प्रेरणा: प्राचार्या

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. रजनी बाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा उपले व लकड़ियां जलाकर, मूंगफली व तिल डालने की रस्म अदा की गई। लोहड़ी पर्व पर प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्यौहार आपस में भाईचारे, प्रेम और सहयोग से रहने की प्रेरणा देते है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भारत में हर पर्व बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह से मनाएं जाते है।

लोहड़ी पर्व के साथ एक पारंपरिक कथा भी जुड़ी हुई है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पौष माह की आखिरी रात में यह त्यौहार मनाया जाता है। विशेष रूप से शरद ऋतु के समापन पर इस पर्व को मनाने का प्रचलन है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. मोना सिवाच, डॉ.मीनाक्षी, संदीप सिंह, सुरेश दहिया, सुश्री अंजू, करिंदर पाल,गुरजोत कौर, मेवा राम, अजय मोर, सुखबीर सिंह उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts