बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Published On

कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। कैथल में तीन बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद कैथल शहर थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंच चुकी है। घायल युवक ने बताया कि बदमाशों ने उसके सीने में एक गोली मारी है। घायल की पहचान रवि प्रकाश निवासी दिल्लोवाली गांव के तौर पर हुई है। Kaithal News

बदमाशों ने सीने पर गोली मारी | Kaithal News

रवि प्रकाश दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से बाइक वाली रेहडी पर अपने गांव जा रहा था, जब वह गढ़ी गांव के पास पहुंचा, तभी ड्रेन पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, पुलिस के डर से जब उसने अपनी बाइक वापस मोडी तभी एक बाइक पर पीछे से आ रहे तीन बदमाशों ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। इसके साथ ही आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसके सीने पर गोली चला दी, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

थाना शहर प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि तीन बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटना करीब डेढ़ बजे की बताई गई है। उन्होंने कहा कि युवक के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kaithal News

बेटे भव्य की मामूली अंतर से हार के बाद जनता के सामने भावुक हुए कुलदीप बिश्नोई

About The Author

Related Posts