बेलगढ़ खनन जोन सहित जिले में 50 से अधिक माइनिंग गार्ड तैनात, अवैध खनन पर शिकंजा कसने की तैयारी

यमुनानगर में खनन माफिया पर कार्रवाई तेज

Sarvesh Kumar Picture
Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: यमुनानगर जिले के बल्लेवाला-बेलग ढ़ खनन जोन में बढ़ते अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन और खनन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलेभर में 50 से अधिक माइनिंग गार्ड तैनात किए गए हैं, जबकि छछरौली क्षेत्र के आठ खनन नाकों पर 20 से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

बल्लेवाला, बेलगढ़, ताजेवाला, मुजाहिदवाला, भूडकलां, कोहलीवाला और भूड माजरा क्षेत्र लंबे समय से अवैध खनन को लेकर चर्चा में हैं। इन क्षेत्रों में वैध खनन घाट बंद होने के बावजूद कृषि भूमि में गहरी खुदाई जारी है। कई स्थानों पर 100 से 200 फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे भूजल स्तर और पर्यावरण पर खतरा बढ़ गया है।

सूत्रों के अनुसार खनन माफिया एक ही ईएसटीपी बिल पर दो-दो चक्कर लगाकर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों पर जारी ट्रांजिट पास का दुरुपयोग कर अवैध खनन सामग्री ढोई जा रही है।

इसके साथ ही इन सभी नाकों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है जिन पर हर प्रकार की गतिविधि पर अधिकारी नजर रख सकेंगे और सभी नाकों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने और इंस्टॉल करने का कार्य चल रहा है।

वहीं भूड़ कला मंदिर के सामने डब्ल्यूजेसी नहर के किनारे भी नाका लगाया गया है जो कि पूरी तरह से जंगल में स्थित है जहां पर कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओ से वंचित रहना पड़ सकता है और वहां पर केवल हथिनीकुंड बैराज की ओर से आने वाले वाहनों की ही चेकिंग की जा सकेगी। इस नाके पर सिर्फ रॉयल्टी लेकर आने वाहन ही चल होंगे इससे अलग और इसके साथ निकलने वाले अवैध खनन सामग्री से भरे वाहन ऐसे ही निकलते रहेंगे। 
  
वहीं इस बारे में एसडीएम छछरौली रोहित कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में ताजेवाला क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री ढो रही ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Pratap Nagar
Pratap Nagar News: नाके पर चेकिंग करते एसडीएम छछरौली रोहित कुमार

About The Author

Ad Ad

Related Posts