पानीपत की मुस्कान इन्सां रही ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ कार्यक्रम में अव्वल 

Published On

पानीपत (सच कहूं/सन्नी कथूरिया)। माय भारत के अंतर्गत आयोजित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 (‘My Bharat Budget Quest 2026) के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हिसार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए युवाओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने भाग लेकर बजट 2026 से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया। इस कार्यक्रम में पानीपत जिले की बेटी मुस्कान इन्सां ने फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेताओं में अपना नाम शामिल कर पानीपत जिले का नाम रोशन किया। Panipat News

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें से मुस्कान इन्सां का चयन होना और फिर विजेताओं में जगह बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि बजट 2026 में मुस्कान इन्सां द्वारा दिए गए कुछ महत्वपूर्ण सुझावों/आइडियाज को भी शामिल किया गया है जो उनकी सोच और प्रतिभा को दर्शाता है। इसी उपलब्धि के चलते उन चुनिंदा युवाओं को, जिनके विचार बजट 2026 में शामिल किए गए, हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया। जिसमें मुस्कान इन्सां को भी विशेष रूप से बुलाया गया।

मुस्कान ने पूज्य गुरुजी को दिया सफलता का श्रेय

मुस्कान इन्सां ने कहा इस उपलब्धि का पूरा श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को जाता है। मुस्कान इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु डॉ. एमएसजी की प्रेरणा, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सत्संग के माध्यम से समय-समय पर युवा बेटे बेटियों को पूज्य गुरुजी प्रेरित करते हैं इस प्रेरणा पर चलते हुए आज यह मुकाम हासिल हुआ है। Panipat News

About The Author

Related Posts