CSIR NET Results: नाथूसरी चौपटा की बेटी शिवानी बैनीवाल ने ऑल इंडिया रैंकिंग में लहराया झंडा!

Published On

CSIR NET Results 2024: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। गांव चाहरवाला निवासी सुरेंद्र बैनीवाल की बेटी शिवानी बैनीवाल ने अपने परिश्रम के बूते सीएसआईआर नेट (जेआरएफ) की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 34वां स्थान प्राप्त कर न केवल परिवार को बल्कि पूरे सरसा जिले को गौरवान्वित किया है। बीते सोमवार देर शाम को घोषित किए गए नेट परीक्षाफल में शिवानी बैनीवाल ने ये उपलब्धि हासिल की। CSIR NET Results

गांव चाहरवाला के किसान परिवार की बेटी शिवानी बैनीवाल ने इससे पूर्व अपनी दस जमा दो की कक्षा सेंट जेवियर स्कूल से पास की जबकि बीएससी व एमएससी (जूलॉजी) जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ से उत्तीर्ण की। तत्पश्चात शिवानी बैनीवाल ने सीएसआईआर नेट (जेआरएफ) की परीक्षा दी जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 34वां स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने जहां अपने अभिभावकों, शिक्षकों को दिया वहीं अपने जीवन के लक्ष्य के संदर्भ में उन्होंने शिक्षाविद् बनने का लक्ष्य हासिल करने का निर्णय बताया। CSIR NET Results

Haryana News: यह नेता होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री! कल लेंगे शपथ

About The Author

Related Posts