Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने 27 समर स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कौन-कौन से रूट होंगे कवर

Published On

अंबाला (सच कहूँ ब्यूरो)। Special Trains News: उत्तर रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 27 समर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के कारण रेल यात्रा की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए प्रशासन हर वर्ष की तरह इस बार भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित कर रहा है। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों में सीट उपलब्धता बढने और यात्रियों को आरामदायक सफर सुनिश्चित होने की संभावना है। Railway News

मुख्य परिचालन और मार्ग | Railway News

जानकारी के अनुसार ये विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी। फिरोजपुर मंडल के तहत अमृतसर, जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से विशेष सेवाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, दिल्ली मंडल के आनंद विहार और अन्य प्रमुख स्टेशनों से भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अमृतसर और जम्मू से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनें अंबाला मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 27 ट्रेनों का रूट चार्ट इस तरह तैयार किया गया है कि लंबी दूरी के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो और प्रमुख जंक्शनों पर दबाव कम किया जा सके। सभी आने-जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनें अंबाला कैंट स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे उत्तर भारत के रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। Railway News

यह भी पढ़ें:– गैस को लेकर न घबराएं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: धामी

About The Author

Related Posts