वृद्ध के साथ मारपीट, पत्नी व बेटा-बेटी सहित 3 पर केस

Published On

ओढां, राजू। गांव बडागुढ़ा में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पुत्र व पुत्री के साथ मिलकर अपने ही पति पर हमला बोलकर (Old Man Assaulted) घायल कर दिया। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप कौर ने बताया कि वह अपने पिता हरबंस के साथ रहती है, जबकि उसकी मां गुरमीत कौर, भाई हरप्रीत सिंह व बहन लखवीर कौर तीनों करीब 10 वर्षों से उनसे अलग रह रहे हैं। गगनदीप का आरोप है कि उक्त तीनों लोग बीते दिन उसके घर में दाखिल हुए और उसके पिता की लोहे की पाईप से पिटाई शुरू कर दी है। गगनदीप के मुताबिक जब वह अपने पिता को छुड़वाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

शोर मचाए जाने के बाद जब आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हुए तो तीनों लोग धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल हरबंस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गगनदीप ने बताया कि उसके पिता (Old Man Assaulted) ने उसके भाई हरप्रीत को उसके हिस्से की जमीन दे रखी है। आरोप है कि उक्त उसके पिता से उनके हिस्से की भी जमीन मांग रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने मारपीट की है। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने गगनदीप कौर की शिकायत पर उसके भाई, मां व बहन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts