Rojgar Mela: रोजगार मेले में हुआ 190 युवाओं का चयन

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa Job Fair News: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरसा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में चयन प्रक्रिया के पश्चात लगभग 190 छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट कर विभिन्न कंपनियों में शिक्षुता एवं रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। Sirsa News

प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि इस मेले में देश-प्रदेश की 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, यूनो मिंडा प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, ऐसीन आटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड रोहतक, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड पाथरेड़ी राजस्थान, हैनॉन क्लाइमेट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज हापुड़ उत्तर प्रदेश, सिरमा एसजीएस गुरुग्राम, आटोलिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झज्जर, सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड

(न्यू हॉलैंड) ग्रेटर नोएडा, इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, पीएस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड सरसा, डिवाइन एरा स्टूडियो एंड एकेडमी सरसा, शिल्पा मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी सरसा, इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सरसा आदि शामिल रही। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मेले में उपस्थित आईटीआई उत्तीर्ण, 10वीं, 12वीं एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किए गए। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– रेल अंडरपास महापंचायत ने समस्याओं के समाधान की मांगएसई व एक्सईन को सौंपा ज्ञापन

 

फोटो: सरसा07- रोजगार मेले में भाग लेते विद्यार्थी।

About The Author

Related Posts