एक अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद

Published On

किसान स्वयं कर सकते हैं शेड्यूलिंग

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खरीफ खरीद मौसम 2021-22 के दौरान धान की खरीद पहली अक्तूबर, 2021 से शुरू करने का निर्णय लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने किसानों को अपनी सुविधानुसार मंडियों में बिक्री हेतु धान की फसल लाने के लिए स्वयं शेड्यूलिंग करने की सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि किसान ई-खरीफ सॉफ्टवेयर के माध्यम से मंडियों में अपनी धान की फसल लाने के लिए शेड्यूलिंग स्वयं कर सकते हैं। किसानों को मंडियों में धान लाने से पूर्व ई-खरीफ सॉफ्टवेयर के लिंक http://ekharid.haryana.gov.in/SetSchedule पर धान लाने के दिन व समय बारे सूचित करना होगा। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे ई-खरीफ सॉफ्टवेयर के उक्त लिंक पर अपनी धान की फसल को बेचने के लिए चुने गए शेड्यूल के अनुसार ही मंडियों में अपनी फसल लाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts