सीबीएसई जोनल वॉलीवाल में प्रताप स्कूल रहा सेकेंड रनरअप

Published On

खरखौदा (सच कहूं/ हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सीबीएसई जोनल वॉलीवाल चैम्पियनशिप जो कि झज्जर में आयोजित कि गई थी। जिसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने सेकेंड रनरअप की ट्राफी जीतकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल की तरफ से दीपांशु, अंश, देबोजीत, भविष्य, रक्षित, आनन्द, जितेश व कुशाग्र ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को सेकेंड रनरअप बनाने में अहम भूमिका निभाई। Kharkhoda News

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ी पहले भी स्टेट लेवल पर 14 पदक जीत चुके हैं। विद्यालय प्रांगण में सभी खिलाड़ी का द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, वॉलीवाल कोच रविन्द्र व साथी खिलाड़ियों ने स्वागत किया। कन्या कॉलेज खरखौदा व प्रताप स्कूल के प्रधान वेदप्रकाश दहिया व प्राचार्या दया दहिया ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएँ दीं। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:–  Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा? कौन होगा इसका अगला उत्तराधिकारी? यहां पढे पूरी डिटेल

About The Author

Related Posts