प्री-मानसून ने दी हरियाणा में दस्तक

Published On

मानसून की वर्षा का दीर्धावधि औसत 98 प्रतिशत रहने का अनुमान

करनाल: हरियाणा में बुधवार को प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे प्रदेश में आज बूंदाबांदी हुई, वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश और बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग इस बारिश को प्री-मानसून बता रहा है, इससे भीषण गर्मी से भी राहत मिली है।

मानसून में अच्छी होगी बारिश

मौसम विभाग के डीजी केजी रमेश ने बताया कि मानसून की वर्षा का दीर्धावधि औसत 98 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच मध्य भारत में इसका औसत 100 प्रतिशत पर पहुंचने की संभावना है। बुधवार को जून के भीतर देश के लगभग सभी स्थानों पर अच्छी बरसात होने लगेगी। मानसून के दूसरे चरण में अल नीनो का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, पर इसके कमजोर रहने की संभावना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts