तैयार हो रहा गर्मियों का तोहफा

Published On

राजू, ओढां। गुलकंद को गर्मियों का तोहफा कहा जाता है। इन दिनों गुलाब के पौधों पर फूलों की खूब भरमार देखी जा रही है। डेरा सच्चा सौदा सरसा की शाखा साध बेला धाम आश्रम नुहियांवाली में सेवादार गुलकंद बनाने की सेवा में जुटे हैं। आश्रम के जीएसएम सेवादार रामलाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से साध बेला धाम आश्रम पूरे जिला में गुलकंद व अमरूद के लिए मशहूर है। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के लोग भी यहां का गुलकंद व अमरूद बड़े चाव से खरीदने आते हैं। आश्रम में गुलकंद बनाने के लिए गुलाब के फूलों की सफाई करते सेवादार।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts