हकृवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भेंट की उपाधियां

Published On

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 124 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल

हिसार। (सच कहूँ /संदीप सिंहमार) चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की इंदिरा गांधी सभागार में 25 वा दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। (Droupadi Murmu) इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जहां मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की वहीं संभाषण देते हुए विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की। दीक्षांत समारोह सोमवार शाम 4 शुरू हुआ, जिसमें 865 स्नातकों को उपाधियां व शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 124 पूर्व छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

यह भी पढ़ें:– फरीदाबाद में सब्जी और कपड़े की दुकानें जलकर राख

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहे। राष्ट्रपति के आने से पहले ही बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के शिक्षण संस्थानों की 12 बजे के बाद खाली करवा दिया गया। हिसार शहर में एयरपोर्ट से लेकर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी नजर आए। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे वहीं हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल समारोह के विशिष्ट रहे। हकृवि के कुलपति प्रो.बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को 290 स्नातकों, 447 परास्नातकों एवं 128 डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की गई।

स्पेशल ड्रेस कोड बना आकर्षण का केंद्र

दीक्षांत समारोह में गुलामी से समय से चली आ रही परम्परा को तोड़ते हुए नया ड्रेस कोड अपनाया गया। डिग्री प्राप्त करने वाले लडक़ों के लिए पूरी बाजू की सफेद शर्ट-सफेद पेंट, काले रंग की बेल्ट, सफेद रंग की जुराबें व काले रंग के चमड़े के जूते, जबकि लड़कियों के लिए आधी बाजू का सफेद ब्लाऊज, लाल बॉर्डर की सफेद रंग की साड़ी व काले रंग के चमड़े के जूते या सैंडल ड्रैस कोड के रूप में अनिवार्य रहे। स्वयं हकृवि के कुलपति भी सफेद ड्रैस पहने रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, अनूप धानक,हिसार मंडलायुक्त गीता भारती, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त उत्तम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कृषि क्षेत्र में वर्तमान में भी अनुसंधान की जरूरत: राज्यपाल

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा कि आज कृषि क्षेत्र में विशेष अनुसंधान की जरूरत है। भविष्य में विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भरण पोषण के साथ-साथ पूरी दुनिया के भरण-पोषण में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का अहम योगदान है। (Droupadi Murmu) ऐसे वैज्ञानिकों के साथ-साथ किसानों पर भी गर्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की उन्नत किस्म की भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विशेष पहचान बनी है। 28 उन्नत किस्में सबसे बड़ा उदाहरण है।

उत्पादन के साथ-साथ परंपरागत खेती पर भी जोर देना होगा-मनोहर लाल

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हकृवि जैसे विश्विद्यालयों की भूमिका के कारण आज पूरे देश मे हरियाणा अनाज उत्पादन में देशभर में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आज दिन प्रतिदिन हकृवि का नाम चमकता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम हरित क्रांति में तो आगे बढ़ पाए लेकिन पराम्परागत कृषि को भूल गए, जिसके कारण हम बीमारियों के शिकार होते जा रहे है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों को इस भयंकर चुनौतियों को लेकर भी रिसर्च करना होगा। अनाज के उत्पादन के साथ अनाज की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान की आमदनी बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts