ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में सच्ची शिक्षा के पाठकों पर इनामों की बौछार

Published On

सच्ची शिक्षा की बुकिंग को लेकर साध-संगत में दिखा भारी उत्साह

सच कहूँ/तरसेम सैनी,शामवीर, रतिया। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक रतिया की साध-संगत ने शहर के नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित का आयोजन किया। इस दौरान सच्ची शिक्षा (Sachi Shiksha) में निकले इनाम पाठकों को वितरित किए गए। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास देवराज इन्सां ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा बोलकर की, वहीं 15 मेंबर निर्मल इन्सां ने विनती का शब्द बोला।

तत्पश्चात आए हुए अन्य कविराजों ने भजनों के माध्यम से गुरुयश गाया। जानकारी देते हुए ब्लॉक 15 मेंबर अशोक मदान इन्सां ने बताया कि शहर के फतेहाबाद रोड स्थित नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया जिस दौरान डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई सच्ची शिक्षा (Sachi Shiksha) में निकले इनाम पाठकों को वितरित किए। वहीं उन्होंने बताया कि नए सत्र की सच्ची शिक्षा की बुकिंग शुरू कर दी गई है व साध-संगत में इस बुकिंग को लेकर काफी उत्साह भी बना हुआ है तथा साध-संगत सच्ची शिक्षा की बुकिंग करवा रही है।

इस नामचर्चा में 15 मेंबर प्यारेलाल इन्सां, रिटायर्ड प्रिंसिपल विजय सिंह चौहान, शहरी भंगीदास मिट्ठू इन्सां, एडवोकेट देशराज कामरा पत्रकार, विजय सोनी इन्सां, कुकू मोंगा, किशनचंद नंबरदार नंगल वाले, राम कुमार सचदेवा 15 मेंबर, आशा सिंह 15 मेंबर, राजेश सोनू इन्सां, राकेश इन्सां खाई वाले के अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य व साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts