स्व. ओम प्रकाश मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर होनहार विद्यार्थी सम्मानित

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अनुभवी व मेहनती स्कूल स्टाफ को भी किया गया सम्मानित

रोहतक। तैमूरपुर (जेठपुर) गांव में दिवंगत समाजसेवी स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार की ओर से गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च विद्यालय (पहली से आठवीं कक्षा तक) के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे सभी कक्षाओं के 24 विद्यार्थियों के अलावा अन्य कई प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही परिवार की ओर से यह घोषणा की गई कि हर साल इस दिन स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा, ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति अधिक लगन पैदा हो। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से सरपंच, पूर्व सरपंचों ने बतौर अतिथि शिरकत की। Gurugram News

परिवार की ओर से हर साल स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान करने की कही गई बात

एक साल पूर्व दिवंगत हुए श्री ओम प्रकाश मेहरा की याद में परिवार की ओर से उनकी प्रथम पुण्यतिथि से गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च विद्यालय के होनहार बच्चों का सम्मान करने की रीत शुरू की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों चिमनी गांव से ठेकेदार कप्तान सिंह, बल्लब गांव के पूर्व सरपंच बिजेंद्र अहलावत, मसूदपुर गांव के पूर्व सरपंच नरेश कुमार का जेठपुर गांव के पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच विनोद कुमार ने स्वागत किया गया।

दिवंगत ओम प्रकाश मेहरा के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। इसके बाद दिवंगत श्री ओम प्रकाश मेहरा की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी व अतिथियों की ओर से प्रतिभाशाली बच्चों हिमांशु एनएमएमएस से, नैतिक व जतिन बुनियाद प्रोग्राम से नैतिक व जतिन को भी सम्मानित किया गया। पहली से आठवीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विधाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। Gurugram News

अतिथियों ने मेहरा परिवार की ओर से शुरू की गई इस रीत को सराहा

विद्यालय में बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने में कड़ी मेहनत करने वाले स्टाफ आशा रानी, हरिओम वर्मा, बबीता, निजेश व शशि को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। यहां बच्चों में अनुशासन की अतिथियों ने सराहना की। शिक्षिका बबीता ने इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगन और बढ़ेगी। बच्चों के लिए यह प्रेरणा का काम करेगा। दूसरे बच्चे भी पढ़ाई में अव्वल आने के लिए प्रयास करेंगें। उन्होंने इस आयोजन के लिए मेहरा परिवार का आभार जताया। Gurugram News

About The Author

Related Posts