Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी को जरूरत के अनुसार नहीं मिल रहे प्रशिक्षित युवा: भारती

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ /संजय कुमार मेहरा)। Maruti Suzuki India Limited: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) को मांग के अनुसार प्रशिक्षित युवा नहीं मिल पा रहे हैं। कंपनी महिलाओं को नौकरी देने में भी प्राथमिकता दे रही है। कंपनी में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। आईटीआई में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसे पाठ्यक्रमों का कम महिलाओं ने चयन किया है। इसलिए मारुति सुजुकी चाहकर भी अपने परिसर में महिलाओं की संख्या नहीं बढ़ा पा रहा। हालांकि वर्तमान में मारुति सुजुकी के शॉपफ्लोर पर 190 महिलाएं कार्यरत हैं। Maruti Suzuki News

यह कहना है मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) में कॉरपोरेट अफेयर्स के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राहुल भारती का। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी संयंत्र में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी संयंत्र का पत्रकारों को भ्रमण कराकर मारुति सुजुकी कारों के निर्माण की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई। सीधी शीट से लेकर कारों के निर्माण को बारीकी से दिखाया और समझाया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल भारती ने कहा कि कंपनी इसी साल से स्किलिंग पर आईटीआई में काम शुरू कर रही है। हम चाहते हैं कि कंपनी को आईटीआई से ऐसे युवा मिलें, जो पूरी तरह से प्रशिक्षित हों।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सरकार के हिसाब से बनाए हुए पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। हम उनमें ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकते। फिर भी प्रयास है कि भविष्य में कंपनी की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम में कुछ शामिल किये जाएं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज आॅफिसर सलिल लाल ने कहा कि हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में कोशिश कर रहे हंै कि प्रशिक्षित कर्मचारी कंपनी को मिलें। महिलाओं और पुरुषों को तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध फैक्ट्री सील

About The Author

Related Posts