बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव में निकाली रैली 

जाखल सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों में दिया गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत शुक्रवार को जाखल सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी पीएचसी और 27 उप स्वास्थ्य केदो के अंतर्गत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैलियां निकालकर बेटा बेटी एक समान का संदेश दिया गया। 

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल के प्रभारी एसएमओ डॉ राजेश क्रांति ने हरी झंडी दिखाकर रैली को जाखल शहर से शुरुआत की। वहीं अवतार सिंह, शारदा रानी, (एमपीएचडब्लयू), परमिंदर कौर (एलएचवी) भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत निकाली जाने वाली जागरूकता रैलियों का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। ये रैलियां आम जनता को बेटियों के अधिकारों और उनके महत्व के प्रति जागरूक करती हैं। आज समाज में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।  बेटियां बेटों की तरह कंधे से कंधा मिलाकर के समाज को आगे ले जाने का कार्य करती हैं।

डॉ. राजेश क्रांति ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की और से फतेहाबाद के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के आदेश अनुसार जाखल के 4 पी एच सी सहित 27 उप स्वास्थ्य केंद्रों में सभी स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं सहित स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और गांव गांव में हर गली मोहल्ले में पहुंच कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद किया। वहीं चांदपुरा में एएनएम चरणजीत कौर, आशा वर्कर पुष्पा रानी, संदीप कौर, आंगनवाड़ी वर्कर सुलोचना, बलजीत कौर व गीता रानी ने सामूहिक रूप से रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ", "बेटी है तो कल है", और "बेटी बिना जग सूना" जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर जन जागरण को बेटियों के प्रति अच्छी सोच रखने का आह्वान किया।

Jakhal News

About The Author

Related Posts