Haryana Roadways: रोडवेज विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारियों के तबादले

Published On

सरसा में कुलदीप जांगड़ा की वापसी, अनित कुमार झज्जर भेजे गए

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Haryana Roadways Department: हरियाणा सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से मंगलवार को अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई, जिसमें कुल 7 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों में रोडवेज महाप्रबंधकों (जीएम) के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार सरसा रोडवेज के महाप्रबंधक अनित कुमार का तबादला सरसा से झज्जर कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर नूंह में तैनात जीएम कुलदीप जांगड़ा को एक बार फिर सरसा में नियुक्त किया गया है। Haryana Roadways News

इसके अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात नव-प्रमोटेड नवीन कुमार को रोहतक में जनरल मैनेजर लगाया गया है। वहीं चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत मनोज कुमार को फतेहाबाद जिले में रोडवेज जीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झज्जर के जीएम संजीव को चंडीगढ़ मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि चंडीगढ़ से ही प्रदीप कुमार को नूंह में जीएम नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही समिंद्र को पदोन्नत कर चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात किया गया है। विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न जिलों में कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। Haryana Roadways News

यह भी पढ़ें:– ई-रिक्शा से बैटरी चोरीे के मामले में आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts