Safai Karamchari Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जगह जगह लगे कूड़े के ढेर
4 दिनों के लिए फिर बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 10 मई तक का अल्टीमेटम
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Sanitation Workers Strike: नगर निगम सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल वीरवार को छठे दिन भी लगातार जारी है, जिसके चलते शहर में सफाई नहीं होने के कारण जगह जगह पर कूडे के ढेर लग गए है। साफ सफाई नहीं होने से आमजन काफी परेशान है और बीमारियां फैलने की अंदेशा भी बना हुआ है, लेकिन सरकार इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
वहीं प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई करने को लेकर निगम कर्मचारियों का भी विवाद बढ़ता जा रहा है। नगर निगम में लगे सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इस संबंध में सिटी थाना पुलिस में भी शिकायत दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला ईकाई प्रधान शुंभ ने बताया कि एक मई से निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के हित में फैसला दिया है, लेकिन सरकार इस फैसले को भी लागू नहीं कर रही है। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सम्मान काम समान वेतन, ठेकेदारी प्रथा को बंद करना प्रमुख मांगे है, लेकिन अभी तक एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया है।
सरकार हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रही है, जिसके चलते मजबूरन कर्मचारी हड़ताल करने पर मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के साथ सौलेता व्यवहार कर रही है। चुनाव में सरकार ने वायदा किया था कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाएगा, लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है और कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने चेताया कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक कर्मचारी आंदोलन जारी रहेगा। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह कूडे के डेर लग गए है, जिससे आमजन काफी परेशान है।
4 दिनों के लिए फिर बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 10 मई तक का अल्टीमेटम
झज्जर।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक बार फिर चार दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। सफाई कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश सरकार को 10 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है। झज्जर में चल रहे धरने के दौरान संगठन के प्रधान नरेश शास्त्री कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उनके पहुंचते ही धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिला।
धरने को संबोधित करते हुए नरेश शास्त्री ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले 13 वर्षों के अपने कार्यकाल में यह बताए कि क्या एक भी सफाई कर्मचारी को स्थायी किया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो सफाई कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
