संगरिया में अपनों से बिछड़े सिकंदर के परिजनों की तलाश जारी

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की सेवादारों ने की मदद

Published On

संगरिया, (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्यों में दिन-रात लगे रहते हैं और मानवता की सेवा करते रहते हैं। इसी कड़ी में एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र संगरिया के सेवादारों ने मानवता की मिशाल पेश की है। सेवादारों ने बताया कि बीती रात जवाहर कॉलोनी, चौटाला रोड पर सेवादार भाई स्वराज इन्सां, जगदीश कुमार और दीपू को एक युवक परेशान हालत में घूमता हुआ मिला। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। सेवादारों ने बिना समय गंवाए तुरंत 'शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सेवादार भाई तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को संभाला। Sangaria News

इसके बाद स्थानीय पुलिस थाना में मामले की सूचना दी गई ताकि कानूनी रूप से भी उसके परिवार की तलाश की जा सके। युवक की बिगड़ी हालत को देखते हुए सेवादारों ने उसकी कटिंग और शेव करवाई। इसके बाद उसे मानवता भलाई केंद्र ले जाकर नहलाया-धुलाया गया और नए व साफ-सुथरे कपड़े पहनाए गए। काफी स्थिति सही होने के बाद युवक केवल अपना नाम 'सिकंदर' ही बता पाया। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह यह बताने में असमर्थ है कि वह कहाँ का रहने वाला है और संगरिया कैसे पहुँचा। 

सेवादारों ने की आमजन से अपील

इस पुनीत और मानवीय कार्य में लाल चंद इन्सां ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, महेश गोयल इन्सां, पवन इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां प्रेमी सेवक जसविंदर इन्सां और बबलू गर्ग इन्सां ने सहयोग दिया। सेवादारों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी का उजड़ा हुआ घर फिर से बसा सकता है। अगर आप इस भाई को नहीं भी पहचानते हैं, तो भी इस समाचार को सोशल मीडिया पर जितना हो सके शेयर करें, ताकि यह जानकारी सिकंदर के अपनों तक पहुँच सके और वह जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सके। Sangaria News

About The Author

Related Posts