Junior Boxing National Championship: जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में सर्विसेज का जलवा, लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन

Published On

Junior Boxing National Championship: रोहतक। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने जूनियर (अंडर-17) राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में ओवरऑल खिताब अपने नाम कर लिया। रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित इस सप्ताहभर की प्रतियोगिता में सर्विसेज की टीम ने कुल 18 पदक हासिल किए। Rohtak Boxing Championship

लड़कों की प्रतियोगिता में एसएससीबी ने 6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ टीम खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कियों की टीम ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर हरियाणा जैसी मजबूत टीम को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र तीसरे पायदान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान कई उभरते चेहरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिल्ली की अहाना शर्मा ने 50 किग्रा वर्ग में प्रभावशाली जीत दर्ज की, जबकि उत्तराखंड की खुशी चंद ने 46 किग्रा में कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। हरियाणा की अंशिका ने 80+ किग्रा में अपनी श्रेष्ठता बनाए रखी।

फाइनल मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन, सर्विसेज के मुक्केबाजों ने बटोरे स्वर्ण

लड़कों की कैटेगरी में सर्विसेज के उधम सिंह राघव (54 किग्रा), साहिल दुहान (60 किग्रा), प्रियांश सेहरावत (70 किग्रा), जयदीप हंजरा (80 किग्रा) और राहुल (80+ किग्रा) ने फाइनल में प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक जीते। लक्ष्य बल्हारा ने अमन सिवाच को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा के आदित्य ने 52 किग्रा में टिकम सिंह को करीबी मुकाबले में पराजित किया।

एसएससीबी की लड़कियों की टीम को नैतिक (52 किग्रा), चंद्रिका पुजारी (54 किग्रा), हरसिका (60 किग्रा) और हमूर कौर (66 किग्रा) की शानदार जीतों से मजबूती मिली। हरसिका ने तीसरे राउंड में मुकाबला रोकने पर मजबूर किया। 80 किग्रा वर्ग में प्राची खत्री ने आरएससी के ज़रिये जीत हासिल की, जबकि हिमांशी (70 किग्रा) और जिया (48 किग्रा) ने भी विजयी प्रदर्शन कर खिताब जीते।

लांचेनबा सिंह बने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज, दिव्या और बरीना को मिला सम्मान

मणिपुर के लांचेनबा सिंह को लड़कों का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया। उन्होंने फाइनल में सर्विसेज के पीयूष को 3-2 से मात दी। उत्तराखंड के लकी बगडवाल (57 किग्रा) को प्रतियोगिता का सबसे होनहार मुक्केबाज चुना गया। लड़कियों में हरियाणा की दिव्या (63 किग्रा) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा जम्मू-कश्मीर की बरीना (70 किग्रा) को सर्वश्रेष्ठ उभरती मुक्केबाज का खिताब मिला। तकनीकी अधिकारियों में हरियाणा की पूजा दुहन को श्रेष्ठ रेफरी और राजस्थान के विशाल निरवाण को श्रेष्ठ निर्णायक (जज) घोषित किया गया। Rohtak Boxing Championship

Uttar Pradesh Encounter: उत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़ मुठभेड़ों में वांछित अपराधी घायल और गिरफ्तार

About The Author

Related Posts