शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस कैंप संपन्न

Published On

सच कहूँ/सुनील वर्मा

सरसा। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में एनएसएस इकाई का चल रहा सात दिवसीय स्पेशल कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कैंप के अंतिम दिन एनएसएस इकाई के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति अभियान व एचआईवी एड्स के तहत रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत गाँव शाहपुर बेगू के पब्लिक हैल्थ एंड वैलनस सैंटर की इंचार्ज डॉ. शेफाली ने हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो इंसान के जीवन को बर्बाद कर देता है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह इन्सां ने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक बुराई एवं नशे से दूर रहकर मानव हित में कार्य करने चाहिए।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान शाहपुर बेगू गाँव में स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, एचआईवी एड्स व साक्षरता अभियान आदि जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कैंप में कॉलेज के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से सुमित सिंगला, डॉ. अनिल कुमार बेनीवाल, पवन कुमार, अनिल महतानी, गौरव वसूजा, राजेंद्र सिंह, डॉ. इंदरजीत, डॉ. रमेश कुमार नोखवाल सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts