शिक्षा और रोजगार
Road Accident : अम्बाला में हुआ बहुत बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, जानें…
Published On
अंबाला (वार्ता)। Road Accident: हरियाणा में अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के ट्रक और मिनी बस की टक्कर से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना अंबाला कैंट के पास मोहरा गांव में आज तड़के उस समय हुई, जब उत्तर प्रदेश से बस में सवार करीब 30 यात्री जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक घायल हो गये। घायलों को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Ambala News
यह भी पढ़ें:– One Rupees Coin: किस धातु से बना होता हैं 1 रुपए का सिक्का स्टील या फिर लोहे? जानें अभी