इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम विजेता

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 5 अलग-अलग महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम विजेता बनी। इस मौके पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी अशोक मलिक, वॉलीबॉल कोच सविता ढांडा, जसवीर जाखल, सुनील जोशी व शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज से अमित बुल्ला सहित अन्य प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। टूनार्मेंट में जेसीडी कॉलेज की टीम ने द्वितीय व पन्नीवाला मोटा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें:– मनोहर सरकार ने जिलों में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए लिंक अधिकारी किए नामित

वहीं इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम को उनके प्रिंसीपल डॉ. दिलावर सिंह ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों के लिए बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही है। जिसका परिणाम है कि यहां के खिलाड़ी शिक्षा के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें है। वहीं विजेता टीम ने अपनी जीत का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts