Sirsa: दुकानदारों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी, स्ट्रॉम वाटर प्रोजेक्ट ने पकड़ी तेजी

Published On

बाजारों में तेज गति से दिन-रात किया जाएगा पाइप डालने का कार्य

Storm Water Project: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर में इन दिनों बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। अम्बेडकर चौक से लेकर परशुराम चौक पर पाईप डालने का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब हिसारिया बाजार से घंटाघर चौक पर बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप डालने का कार्य शुरू किया जाना है। यह काम शुरू होने से पहले ही व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की थी। Sirsa News

व्यापारियों का कहना था कि पाइप डालने के लिए सड़क की 12 फुट तक खुदाई होगी। बाजारों में सड़कें संकरी है। ऐसे में एक हिस्से की खुदाई होगी और दूसरे हिस्से में मिट्टी डाल दी जाएगी। इससे बाजार का पूरा व्यापार ठप्प हो जाएगा। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए पार्षद मोनिका सर्राफ ने बैठक आयोजित करवाई। समस्या को देखते हुए वीरवार को हिसारिया बाजार कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा व नप अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने ठेकेदार को बुलाकर व्यापारियों के साथ बैठक करवाई। बैठक में फैसला लिया गया कि व्यापारियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। छोटे-छोटे टुकड़ें में पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। पाइप डालने के बाद तुरंत मिट्टी भराई की जाएगी और इसके बाद अगले टुकड़े में पाइप डाली जाएगी।

बाजार में अव्यवस्था नहीं होगी और व्यापारियों को समस्या नहीं होगी

इससे बाजार में अव्यवस्था नहीं होगी और व्यापारियों को समस्या नहीं होगी। पाईप डालने का कार्य तेजी से किया जाएगा और दिन व रात के समय कार्य जारी रखा जाएगा। इस फैसले पर व्यापारियों ने सहमति जताई। अब तेजी से काम होगा और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बैठक में हुए फैसलों को लेकर अब वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा व नप अध्यक्ष उपायुक्त के साथ बैठक करेंगे और लिए गए निर्णयों से उन्हें अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिलवाए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान हीरा लाल शर्मा, भादरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शेरपुरा, पार्षद मोनिका सर्राफ, पंकज सर्राफ व कंवलजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। Sirsa News

Aadhar Card News: आधार कार्ड को लेकर अनिल विज ने दी बड़ी अपडेट!

About The Author

Related Posts