रोड़ी ब्लॉक की नामचर्चा गांव बप्पां के नामचर्चा घर में संपन्न

Published On

ओढां (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक रोड़ी की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव बप्पां के नामचर्चा घर में आयोजित हुई। भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत कर गुरूयश का लाभ उठाया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई। तदुपरांत कविराजों ने सुंदर भजनों व कव्वालियों से गुरूयश गाकर साध-संगत को लाभांवित किया। इस मौके पर पवन इन्सां ने साध-संगत से मानवता भलाई कार्यांे को और अधिक गति देने का आह्वान किया। उन्होंने साध-संगत से पक्षियोंद्धार मुहिम बारे बताते हुए कहा कि इस समय भयंकर गर्मी व लू का प्रकोप चल रहा है।

ऐसे में साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के वचनानुसार जीव-जंतुओें के लिए पानी-चोगे का प्रबंध करना है। किसान खेतों से लौटते समय कुछ पल के लिए बौरवेल जरूर चलाकर आएं ताकि उसमें से जानवर पानी पी सके। वहीं उन्होंने साध-से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की सूची बनाकर ब्लॉक कमेटी को सौंपें जो लोग अति जरूरतमंद व मदद के योग्य है। ऐसे लोगों की ब्लॉक स्तर पर यथासंभव मदद की जाएगी। वहीं नामचर्चा के दौरान जरूरतमंद परिवार को राशन भी वितरित किया गया। नामचर्चा के समापन अवसर पर प्रेमी ज्ञान सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts