आखिरी सांसें गिन रहा था ये शख्स…फिर अम्बाला के इस डेरा श्रद्धालु ने कर दिया कमाल.. जानिए कैसे

Published On

अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। Ambala News: ‘मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत है।’ सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इन अनमोल वचनों को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अक्षरश: पालन करती है। इसी क्रम में अंबाला जिले में ब्लॉक मिट्ठापुर ब्लॉक के गाँव खुढ़ा खुर्द निवासी हिमाचल प्रदेश के 85 मैंबर सुन्दर लाल इन्सां ने सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े एक शख्स को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई। Ambala News

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 85 मैंबर सुन्दर लाल इन्सां अपनी धर्मपत्नी सुनीता इन्सां के साथ सुबह सैर करने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी नज़र जगाधरी रोड़ पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल खून से लथपथ व्यक्ति पर पड़ी। सुन्दर लाल इन्सां तुरंत उस व्यक्ति के पास पहुँचे और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश बताया। उसने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी है और वो अब उठ नहीं पा रहा है। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुँची। इसके पश्चात सुन्दर लाल इन्सां और उनकी पत्नी ने घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से एंबुलेंस में पहुँचाया। सुंदर लाल इन्सां ने बताया कि उक्त व्यक्ति की तीन जगह से उसकी टांग टूटी हुई थी। Ambala News

इसके पश्चात तुरंत सुरेश को अस्पताल पहुँचाया गया। समय पर मिली इस मदद के लिए सुरेश और उसके परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। वहीं सुन्दर लाल इन्सां ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदौलत ही संभव हुआ है। इस पर सुरेश के परिजनों ने पूज्य गुरु का भी तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य हैं पूज्य गुरु जी, जो अपने शिष्यों को ऐसी नेक शिक्षाएं देते हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने भी डेरा अनुयायियों के इस कार्य की प्रशंसा की। गौरतलब है कि 85 मैंबर सुन्दर लाल इन्सां ने अंबाला में आई बाढ़ के दौरान भी 90 लोगों को अपनी पीठ पर बैठाकर गहरे पानी में से सुरक्षित निकालकर उनकी ज़िंदगी बचाई थी। Ambala News

यह भी पढ़ें:– Delhi Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की खबर, मचा हड़कंप

About The Author

Related Posts