Fatehabad: टोहाना का एक ऐसा वाकया, जिसने भी सुना उसे करंट लगा

Published On

बिजली निगम का दल देखकर मकान मालिक की मौत

फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। हरियाणा में Fatehabad जिला के टोहाना की आदर्श कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घर में जांच के लिए गई बिजली निगम की टीम को देखकर मकान मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान काका सैनी (45) के रूप में की गई है, वह हलवाई का काम करता था। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और निगम के प्रति रोष हो गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला

वार्ड 15 के पार्षद सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें परिजनों से पता चला है कि सुबह बिजली निगम की टीम के चार लोग जब उसके घर में आए, काका बाथरूम में नहाने गये हुए थे। चारों में दो लोग बाहर रुक गए और दो लोग सीधे छत पर चढ़ गए। काका सैनी की पत्नी उनको देखकर पीछे चली गई। बाद में उसने आवाज दी, तो काका सैनी भी बाथरुम से निकलकर छत पर गए।

पार्षद ने बताया कि परिजनों के अनुसार वहां पर महिला और कर्मचारियों में बहस और हाथापाई देखकर अचानक काका को घबराहट हुई और वह वहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद के उप प्रधान प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और कहा कि यदि वे कर्मचारी थे तो यूं किसी के घर में बिना पहचान पत्र के जाना सही नहीं है और पहले लोगों को बताएं, फिर जांच की जानी चाहिए, यह गलत हुआ है। बिजली निगम के एसडीओ नत्थूराम ने बताया कि उनकी टीम जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में कार्यवाही के लिए गई थी। टीम अनुमति लेकर मकान मे गई थी, और कोई हाथापाई नहीं हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts