नीलोखेड़ी में परिवार को गाड़ी से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। करनाल जिले के नीलोखेड़ी में एक ही परिवार के छह लोगों पर रंजिशन गाड़ी चढ़ाने के मुख्य आरोपी को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 50 हजार के इनामी आरोपी अमन को आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वो मुंबई और नेपाल में छिपा रहा और विदेश भागने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही कुरुक्षेत्र बस अड्डे से पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

26 अक्टूबर को निरीक्षक कंवर सिंह प्रबंधक थाना बुटाना व निरीक्षक हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी अमन पुत्र बलविंदर निवासी एफसीआई कॉलोनी नीलोखेड़ी को कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उपरोक्त वारदात को रंजिशन अंजाम देने के बारे खुलासा किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गुरुग्राम, मुंबई, गोरखपुर व नेपाल के अलग-अलग एरिया में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था और विदेश भागने की फिराक में भी था। आरोपी को आज बुधवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में दूसरे आरोपी का सुराग लग सके।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts