फतेहाबाद में गूंजा राम नाम

Published On

25 जरुरतमंद परिवारों को बांटा एक माह राशन

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फतेहाबाद की नामचर्चा स्थानीय हिसार रोड़ स्थित नामचर्चा घर में धूमधाम से संपन्न हुई। नामचर्चा के दौरान फतेहाबाद की साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नामचर्चा को लेकर नामचर्चा घर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था।

नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक अमरचंद मेहता इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। नामचर्चा के दौरान कविराज भाईयों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत 25 जरुरतमंद परिवारों को एक माह राशन भी वितरित किया गया।

नामचर्चा के दौरान दीपक मोंगा ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में साध-संगत को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने साध-संगत को अधिक से अधिक संख्या में मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। नामचर्चा में कविराजों ने सुंदर भजनों द्वारा गुरुयश गाकर उपस्थितजनों को लाभांवित किया। नामचर्चा समाप्ति से पहले नामचर्चा में पहुंची समस्त साध-संगत ने राम नाम का गुणमान भी किया। नामचर्चा समाप्ति के बाद समस्त साध-संगत को प्रसाद भी वितरित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts