Punjab

MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों ये तारीख नोट कर लो आ रहा है भयंकर तूफान!

सरसा बस स्टैंड पर सड़क तक फैला कूड़ा, कूड़ा उठाने पहुंचे अधिकारी साढ़े तीन घंटे बाद लौटे वापिस

नगर परिषद कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बना कूड़ा उठाने से रोका

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। शहर में करीब एक हजार टन कचरा जमा हो चुका है। बस स्टैंड से लेकर विभिन्न क्षेत्रों तक सड़कों पर कूड़ा फैल गया है। डाकघर के पास हालात बेहद खराब हैं। नगर परिषद प्रशासन ने बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे जेसीबी और डंपर की मदद से बस स्टैंड प्वाइंट से कचरा उठाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी। Sirsa News

कचरा उठाने की सूचना मिलते ही नगर परिषद कार्यालय पर धरने पर बैठे लगभग 100 महिला व पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर कचरे को घेर लिया और किसी को उसे उठाने नहीं दिया। कई महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गईं, जिससे प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित न होने के कारण किसी कर्मचारी को हिरासत में नहीं लिया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक यह स्थिति बनी रही। इसके बाद नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह, एसआई पवन कुमार और एसआई रवि शर्मा सहित पुलिसकर्मी मौके से लौट गए। इसके बाद किसी अन्य डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने का प्रयास नहीं किया गया।

ये है घटनाक्रम

बस स्टैंड के मुख्य डंपिंग प्वाइंट पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सीएसआई की अगुवाई में पूजा वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी जेसीबी और डंपर लेकर कचरा उठाने पहुंचे। संभावित विवाद को देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही। पहले से निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रधान मनोज अठवाल को दी, जिसके बाद करीब 70 महिलाएं और 30 पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कचरे को घेर लिया और किसी को भी उसे उठाने नहीं दिया।

अधिकारियों ने समझाया कि कचरा सड़क तक फैल रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और हादसे का खतरा है। इस पर कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर संघर्ष जारी है और जब तक समाधान नहीं होगा, कचरा नहीं उठने दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा हिरासत की चेतावनी देने पर भी कर्मचारी डटे रहे और आंदोलन तेज करने की बात कही।

जिले में कचरे की ये है अनुमानित स्थिति | Sirsa News

जिले में कचरे की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार सरसा में लगभग 1000 मीट्रिक टन कचरा जमा है, जबकि रानियां में करीब 200 मीट्रिक टन कचरा पड़ा हुआ है। इसी तरह ऐलनाबाद में 300 मीट्रिक टन, कालांवाली में लगभग 200 मीट्रिक टन और डबवाली में करीब 350 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है, जिससे सफाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

बस स्टैंड पर कचरा सड़क तक फैल गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। इसे हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन यूनियन के विरोध के कारण कार्य नहीं हो सका। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निदेर्शानुसार की जाएगी। जयवीर सिंह,  सीएसआई, नगर परिषद

अब कर्मचारी सुबह और शाम निगरानी करेंगे। न दिन में और न रात में कचरा उठाने दिया जाएगा। कचरा जलाने के प्रयासों को भी रोका गया है, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। सरकार यदि हमारी मांगें मान ले, तो कर्मचारी स्वयं शहर से कचरा हटाने का काम करेंगे। मनोज अठवाल, यूनियन प्रधान

शहर में कचरे के हालात

डाकघर प्वाइंट: कचरा आधी सड़क तक पहुंच चुका है। बाजार और कॉलोनियों का कचरा लगातार यहां डाला जा रहा है।

बस स्टैंड मुख्य प्वाइंट: यहां करीब 100 मीट्रिक टन कचरा जमा है, जो सड़क तक फैल चुका है। करीब 50 मीटर तक कचरा फैलने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

सरसा क्लब प्वाइंट (डबवाली रोड): अस्पतालों और दुकानों का कचरा बड़ी मात्रा में डाला जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है।

रंगड़ी रोड: सड़क पर बड़े स्तर पर कचरा जमा होने से वातावरण दूषित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं।

अग्रवाल कॉलोनी प्वाइंट: खाली प्लॉट में बड़े स्तर पर कचरा डाला जा रहा है, जिससे करीब 10 फीट तक कचरे का ढेर लग गया है। आसपास के लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। Sirsa News

About The Author

Related Posts