हरियाणा: जेल में भिड़े कौशल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे, कईं कैदी घायल

Published On

गुड़गांव। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के गुड़गांव से बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पेशी पर ले जाते वक्त लॉरेंस व कौशल गैंग के गुर्गों की भोंडसी जेल में भिड़ंत हो गई। यह लड़ाई जेल के गेट के पास हुई। इस दौरान बीच बचाव में आए कैदियों को भी चोटें लगी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जेल प्रशासन की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– जजपा ने रैली के माध्यम से 2024 के चुनाव की भरी हुंकार

क्या है मामला

जेल प्रशासन ने भोंडसी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गैंग के गुर्गों मोहित, भरत, नितेश उर्फ पंजा, आकाश व ललित ने कौशल गैंग के गुर्गे अनिल उर्फ लठ पर हमला कर दिया। पांचों ने मिलकर अनिल उर्फ लठ को बुरी तरह से पीटा। झगड़ा होते देख पास ही मौजूद विचाराधीन कैदी उमेश, सचिन, संजय व सुशील मौके पर आ गए जिन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन पांचों ने मिलकर इन्हें भी पीट दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts