सिपाही ने खेल-खेल में खुद को मारी गोली, मौत

Published On

उचाना(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस में कार्यरत मखंड गांव के विरेंद्र (38) ने गांव में घर के नजदीक इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में शुक्रवार रात को खुद की कनपटी पर रिवाल्वर रख कर गोली मार ली। गोली लगने के बाद विरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा पुलिस में करीब दो साल से कार्यरत विरेंद्र पहले फौजी में नौकरी कर चुका है। इस समय वो फरीदाबाद में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे।

गोली कनपटी पर लगने से मौके पर मौत हो गई

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही गांव में आए विरेंद्र शनिवार देर रात अपने घर से कुछ दूरी पर एक दुकान पर पहुंचा। विरेंद्र अपने पास खुद की लाइसेंसधारी रिवाल्वर लिए हुआ था। दुकान पर बैठे लोगों के पास पहुंच कर विरेंद्र ने रिवाल्वर निकाल कर उन्हें मौत का खेल दिखाने की बात कही।

रिवाल्वर से पांच गोली निकाल मेज पर रख दी। एक गोली रिवाल्वर में रखने के बाद घूमा कर रिवाल्वर को कनपटी पर रख कर ट्रिंगर दबाया तो गोली कनपटी पर लगने से मौके पर मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, एक बेटा छोड़ गया है। तीन भाईयों में मंझला विरेंद्र परिवार से अलग रहता था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts