“हर घर तिरंगा महोत्सव में बढ़-कर कर लें हिस्सा:- लव तलवार

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa: भारत की आज़ादी के 77वें वर्षगांठ पर देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान जन-जन की भावना बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर यह अभियान 9 से 15 अगस्त तक पूरे राष्ट्र में बड़े जोश और गर्व से मनाया जाएगा। इसी क्रम में पिहोवा में भाजपा मंडल सचिव लव तलवार ने भी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपने प्रेम और कृतज्ञता को प्रकट करें। Pehowa

उन्होंने कहा की तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गवाही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश फिर से एकता, संकल्प और गर्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आइए, हम सब मिलकर अपने घरों में तिरंगा लगाएं और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं।”लव तलवार ने युवाओं, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों से भी अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाएं और तिरंगे के मान-सम्मान को बनाए रखें। हर घर तिरंगा” महाभियान न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन रहा है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय को उसके कर्तव्य और गौरव की याद भी दिला रहा है। Pehowa

यह भी पढ़ें:– आखों के फ्री कैंप में 136 मरीजो की जांच

About The Author

Related Posts