Kalanwali Municipal elections announced: कालांवाली के लोगों का इंतजार खत्म! 9 साल बाद नगरपालिका चुनाव का हुआ ऐलान

Published On

Kalanwali Municipal elections announced: कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। शहर कालांवाली के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। करीब 9 साल बाद 29 जून को नगरपालिका कालांवाली के चुनाव होंगे। इस बार चेयरमैन पद के लिए सीधा चुनाव होगा। राज्य चुनाव आयोग ने नगरपालिका आम चुनाव की तारीख तय कर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही कालांवाली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। अधिसूचना जारी होते ही नगरपालिका चेयरमैन व पार्षद पद के उम्मीदवारों में काफी उत्साह है और वो अभी से अपने-अपने तरीके से मतदाताओं की नबज टटोलने लगे है। Kalanwali Municipal elections

29 जून को मतदान, 2 जुलाई को परिणाम, सीधा चुना जाएगा नपा चेयरमैन

नगरपालिका बता दें कि प्रशासन ने गत 2 जून हो ही मतदाताओं की फाइनल सूची जारी की है। इससे पूर्व शहर कालांवाली के कुल 16 वार्डो की वार्ड बंदी का काम पूरा हो चुका है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह द्वारा अधिसुचना के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 4 जून से शुरू होगी। 10 जून से 16 जून तक सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नांमाकन पत्र जमा करवाएं जाएंगे ओर 11 व 15 जून को अवकाश होगा। 17 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 जून को उम्मीदवार सुबह 11 बजे दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकता है।

18 जून को दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवार को चुनाव निशान अलॉट किए जाएंगे और पोलिंग केंद्रो की सूची जारी की जाएगी ओर प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 29 जून रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 जुलाई को मतगणना होगी जिसके लिए उपायुक्त महोदय जगह निर्धारित तय करेंगे। इस चुनाव में प्रधान पद का उम्मीदवार साढ़े 12 लाख रुपए और पार्षद पद का उम्मीदवार 3 लाख रुपए खर्च कर सकता है। Kalanwali Municipal elections

रत्ताखेड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की ऑडिट में बड़ा गड़बड़झाला! स्कूल प्रिंसीपल को नोटिस जारी…

About The Author

Related Posts