सरसा में कोरोना से दो बुजुर्गो की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला सरसा में कोरोना के कारण एक साथ दो बुजुर्गों की मौत (Coronavirus) हो गई है। दोनों बुजुर्ग सांस के रोग से पीड़ित थे। जिनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें एक शहर के ए ब्लॉक निवासी 80 वर्षीय महिला थी। जोकि लंबे समय से सांस व दमा की बीमारी से पीड़ित थी। वहीं दूसरा लोर्ड शिवा कॉलेज क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। यह भी सांस के रोग से पीड़ित था। कोविड गाइडलाइन के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार किया गया है। जिले में करीब चार माह बाद बुधवार को कोरोना के कारण एक साथ दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 15 मरीज नए संक्रमित मिले है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts