हिसार में महिला सहित दो ने की आत्महत्या

Published On

महिला ट्रेन के आगे कूदी, डॉक्टर का शव पेड़ से लटका मिला

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार को हिसार में महिला और डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पहले मामले में जिंदल पुल के पास रेलवे लाइन के नजदीक 35 वर्षीय महिला ने सुबह सवा 6 बजे हिसार रेवाड़ी ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जीआरपी पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। जब कि दूसरे मामले में जिंदल पुल के नजदीक एनफील्ड एजेंसी के सामने स्थित पार्क में 52 वर्षीय डॉक्टर का शव पेड़ पर लटका मिला। डॉक्टर 4 दिन पहले घर से लापता था। पर्स में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान डॉ. असीम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह डाबड़ा चौक पर चावला अस्पताल के नजदीक अपना क्लीनिक चलाता था और 11 नवंबर को अपने क्लीनिक से दोपहर 12 बजे के करीब बैंक में जाने की बात कहकर निकला था, जो वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें:– कोटा: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts