महिला सहित दो लोगों की मौत

Published On

पुलिस ने महिला के शव का कराया पोस्टमार्टम

  • अज्ञात शव को पहचान के लिए रखवाया शव गृह

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला सहित दो लोगों की मौत होने का समाचार है। महिला ने गांव डीघल में अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया,जबकि बेरी में एक मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ जब राहगिरों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को पहचान के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल के शव गृह में अगले 72 घंटों के लिए रखवा दिया। डीघल गांव में महिला के फांसी का फंदा लगाने का मुख्य कारण उसकी मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला के पति की भी कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई थी।

लेकिन बीती शाम उसने भी अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के दो बच्चें है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। बेरी के श्रीश्याम सुंदर मंदिर के पास मिले 42 साल के एक व्यक्ति के शव को पहचान के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। इस अज्ञात व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा उसकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts