Suspended: जिला कारागार के 2 सुरक्षा कर्मी सस्पेंड

Published On

कैदी के फरार होने में ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: जींद की जिला कारागार से राकेश नामक एक कैदी के फरार हो जाने के मामले में जिला कारागार के दो सुरक्षा कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जींद जिला कारागार से मंगलवार की रात को आर्म्स एक्ट व हत्या करने के प्रयास जैसे दर्जन भर मामलों में कैदी राकेश सीढ़ी लगाकर फरार हो गया था।

क्या था मामला | Jind News

पंजाब के खनौरी के बनारसी गांव का रहने वाला राकेश, जींद सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। मंगलवार रात को जेल की बिजली गुल हो गई थी, जिसे ठीक करने के बहाने वह सीढ़ी लगाकर जेल की दीवार से कूदकर भाग निकला था। 2 जून 2022 को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जींद के खटकड़ टोल प्लाजा के पास जींद सीआईए स्टाफ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआईए पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा था, जिनमें बनारसी गांव का राकेश और सोनू शामिल थे।

जिला कारागार के 2 सुरक्षा कर्मचारी निलंबित

इस मामले में अब जींद जिला कारागार के उन दो सुरक्षा कर्मचारियों, नरेंद्र और सुभाष, को निलंबित कर दिया गया है, जिनकी ड्यूटी मंगलवार रात को इस घटना के समय थी। इन दोनों सुरक्षा कर्मचारियों को जेल विभाग ने अपनी प्रारंभिक जांच में ड्यूटी में कोताही बरतने का दोषी पाया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जिला कारागार से राकेश नामक कैदी के फरार हो जाने के मामले में जिला कारागार के दो कर्मचारियों का निलंबन कार्रवाई की शुरुआत मात्र है। इस मामले में नियमित जांच अब शुरू हुई है और यह माना जा रहा है कि अभी जिला कारागार के कुछ और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। Jind News

यह भी पढ़ें:– रोवर्स-रेंजर्स शिविर का दूसरा दिन: आपदा में करें अवसर की तलाश

About The Author

Related Posts