Asha Workers: आभा आईडी अभियान के तहत 90 आशा कार्यकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

Published On

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। Rewari News: जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय ट्रामा सेंटर में शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को आभा आईडी बनाने को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 90 आशा कार्यकर्ताओंं ने भाग लेकर तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला आशा को ऑर्डिनेटर सुनीता यादव ने बताया कि जिले में आभा आईडी बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे मार्च माह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। Rewari News

इसके लिए सभी आशा कार्यकर्ताओं को जोन वाइज और चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आभा आईडी के बिना गर्भवती महिलाओं सहित आम नागरिकों को इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का आभा आईडी बनना अत्यंत आवश्यक है। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनवाएं और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। सुनीता यादव ने बताया कि सरकार द्वारा आभा आईडी बनाने पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रति आईडी मानदेय भी दिया जा रहा है, जिससे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को करें।

उन्होंने कहा कि आभा आईडी से मरीजों को इलाज के दौरान बार-बार कागजात साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्यक्ति का संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे डॉक्टरों को तुरंत जानकारी मिल सकेगी और इलाज अधिक प्रभावी हो सकेगा। इस अवसर पर रजनी, पवित्रा, ललित, सुनीता, संतोष, सुषमा, मीना, कौशल्या, संतोष व पूजा सहित अनेक आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। Rewari News

यह भी पढ़ें:– दो दिवसीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य समापन

About The Author

Related Posts