Boxing Competition: ऑल इंडिया विमेंस यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में लिटल एंजल्स की विशु राठी ने जीता रजत पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Lovely Professional University: पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 9 मार्च से 14 मार्च तक ऑल इंडिया विमेंस यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी, सोनीपत की विशु राठी ने 57 किलो भारवर्ग में खेलते हुए रजत पदक जीता। बॉक्सिंग कोच रोहतास कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक महिला बॉक्सरों ने भाग लिया। Kharkhoda

जिसमें विशु राठी ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चौधरी बंशीलाल यूनिवर्सिटी की रुचिका को हराया व सेमीफाइनल मुक़ाबले में करमवीर पाटिल यूनिवर्सिटी की चवन को हराकर रजत पदक जीतकर लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी का नाम रोशन किया व आगामी खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया। विशु राठी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने विजेता बॉक्सर विशु राठी को बधाई दी। Kharkhoda

यह भी पढ़ें:– Mukhyamantri Sehat Yojana: पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को ₹2,000 करोड़ का आवंटन

About The Author

Related Posts